Sunday, 21 October 2012

बच्चों को सेक्स के बारे में कैसे बतायें

अभिवावकों का बच्चों के हर प्रश्न का जवाब देना बहुत मुश्किल हो जाता है खासकर जब बच्चों के सवाल सेक्स के बारे में हो। बच्चों से सेक्स के बारे में चर्चा करना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का जवाब देना, उनके स्वस्थ व्यवहार और विकास में सहायक होता है। ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों की जिज्ञासाओं पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं वे अपने बच्चे को एक तरह से नुकसान पहुंचाते हैं या यह कह सकते हैं कि वे उसे गलत रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में बच्चे के मन में गलत धारणा बनती है जो आगे जाकर उसकी जिन्दगी में गलत प्रभाव डाल सकती है। कई बार बच्चे अभिभावकों से जानकारी न मिलने पर वह कहीं और से जानकारी लेने का प्रयास करते हैं और इन परिस्थितियों में उसे जो जानकारी मिलती है वो या तो अधूरी होती है या फिर गलत होती है।

छोटे बच्चे से सेक्स चर्चा
बच्चों से सेक्स पर चर्चा उतनी ही करें जितनी उन्हें समझ आए। अभिभावकों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि बच्चा इन चीजों को कितना समझ सकता है। बच्चों को साधरण भाषा में बताएं और ध्यान रहे कि सेक्स चर्चा करें न कि संभोग या सहवास पर। अगर बच्चा बड़ा है तो शारीरिक रचना और विकसित हो रहे अंगों आदि पर चर्चा की जा सकती है। बच्चा सेक्स की शुरूआत को लेकर कम उम्र में काफी जिज्ञासु रहता है। देखने में आया है जो बच्चे अपने माता-पिता से इन विषयों में चर्चा करते हैं वे काफी सहज रहते हैं साथ ही वे अपनी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी माता पिता के काफी निकट आ जाते हैं। जो बाद में उनके मार्गदर्शन में सहायक होता है।
कैसे करें शुरुआत
  • कई बार अभिभावक बच्चों से सेक्स पर चर्चा के लिए तो तैयार हो जाते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वे शुरुआत कैसे करें। ऐसे में वे रोजमर्रा की घटना, अवसर आदि को लेकर सेक्स पर चर्चा कर सकते हैं।
  • कई बार बच्चा किसी गर्भवती महिला को देखता है और उसके बढ़े हुए पेट के बारे में जानकारी चाहता है तो अभिभावक इस अवसर को प्रसव की चर्चा शुरू करने का उचित अवसर के रुप में प्रयोग कर सकते हैं।
  • बच्चा जब यौवनावस्था की तरफ बढ़ता है तो उसके शरीर व हार्मोन्स में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में अभिवावकों को इसके बारे में बताना चाहिए।
प्रश्नों का जवाब सीधे और ईमानदारी से दे
सेक्स को लेकर बच्चा जब कोई जानकारी चाहता है तो सीधे, सरल और ईमानदारी से जवाब देना चाहिये क्योंकि अगर उसे कोई संदेह हो गया तो वह सेक्स के बारे में गलत भ्रांति बना सकता है। साथ ही उसके द्वारा पूछे गए सवाल को नजरअंदाज न करें न ही उसकी जिज्ञासाओं पर उसे डांटे इससे बालमन में सेक्स को लेकर गलत धारणा बन जाएगी जिसका आगे जाकर वह गलत प्रयोग कर सकता है।
http://www.onlymyhealth.com/ site se yah ansh yaha copy kiya hai sampurn jankari ke liye site ko vist kare.......................


No comments:

Post a Comment